दरभंगा : विद्यालय रसोईयों के विगत 11 दिनों से चल रहे हड़ताल के समर्थन में राज्यव्यापी आह्वान के तहत अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण सभा (खेग्रामस) की बहादुरपुर प्रखंड परिषद् के बैनर तले एकजुटता मार्च बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय में निकाला गया। मार्च का नेतृत्व खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, प्रखंड सचिव हरि पासवान, माले नेता नंदलाल ठाकुर कर रहे थे।
एकजुटता मार्च प्रखंड से जुलूस के शक्ल में निकला और बीआरसी में मौजूद बीईओ का घेराव भी किया और बीईओ पर दवाब बनाया कि रसोईयों की मांगो को अपने माध्यम से सरकार के पास भेजें और कई रसोईयों को पिछले महीनों के बकाये भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग किया गया। बीआरसी घेराव के बाद प्रदर्शनकारी प्रखंड मुख्यालय गेट के पास आकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हए खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कहा कि रसोईयों के जायज मांग पर सरकार जल्द पहल कर 11 दिनों से चल रहे रसोईयों के हड़ताल को खत्म कराएं, नहीं तो ग्रामीण गरीब भी उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आंदोलन को और तेज करेगा। भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार विद्यालय रसोईयों को बंधुआ मजदूर से भी बदतर समझ रही हैं। 100 विद्यार्थियों पर एक रसोइया की बहाली होता हैं। सभा को नंदलाल ठाकुर, पूर्व प्रमुख हरी पासवान, विनोद सिंह, मो. सफिकुल, परमेश्वर पासवान, हरिश्चन्द्र पासवान, राकेश कुमार, सुरेश पासवान आदि ने भी संबोधित किया।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !