Breaking News

बिहार :: ठंढ़ से ठिठुर रहे थे असहाय लोग, मारवाड़ी महिला समिति ने बांटा कंबल

दरभंगा : मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से सर्दी से बचाव के उद्देश्य से ठंड में ठिठुरने वाले गरीबों को ठंड से बचाने एवं उन्हें महफूज रखने के लिए आधी रात में रोटी बैंक वालों के साथ शनि मंदिर के पास गरीब, असहाय, विकलांग व्यक्तियों के बीच कम्बल, जैकेट, चूड़ा, गुड़ का वितरण किया गया। वहीं आज शाहपुर बस्ती के झोपड़पट्टी में जरूरतमंदों को कम्बल, सौल, जैकट, टोपी, मोजा, स्वेटर, बिस्कुट तथा खाने पीने का सामान 150 महिलाओं, वृद्ध जनों एवं बच्चों के बीच किया गया। 

सामान पाकर लोग काफी खुश और संतुष्ट नजर आए। अध्यक्षा नीलम पंसारी ने कहा किसी भी बीमारी से पीड़ित हो जाने पर उपचार से कहीं ज्यादा बेहतर उससे बचाव है। उसी को आधार मानते हुए ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण किया गया। सचिव मधु सरावगी ने कहा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे। समाज सेवा कार्यक्रम में बहनों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर मधु चौधरी, लता खेतान, मनीषा जसराजपुरिया, सुशीला पंसारी, बन्दना बोहरा, किरण बूबना, अनुराधा,उर्मिला बोहरा, मनीषा पंसारी, द्रौपदी वर्मा, श्वेता लाठ, नीतू चौधरी, पूजा केडिया, अनीता खेड़िया सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *