Breaking News
Home / दिल्ली / सुरक्षाकर्मियों में नहीं रुक रही कोरोना की मार, अभी तक 134 कोरोना पॉजिटिव।

सुरक्षाकर्मियों में नहीं रुक रही कोरोना की मार, अभी तक 134 कोरोना पॉजिटिव।

दिल्ली : दिल्ली में कोरोना की मार सुरक्षा कर्मियों पर अभी भी जारी है, जहां अब 134 सुरक्षाकर्मी संक्रमित हैं, दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ की बटालियन के 68 और जवान शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी जवान मयूर विहार फेज 3 स्थित 31 वीं बटालियन के हैं। इस बटालियन में पॉजिटिव जवानों की कुल संख्या 134 हो गई है जिनमें से 1 जवान ठीक हो चुका है और एक की मौत हो गई है। शुक्रवार को सीआरपीएफ के 12 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बटालियन के 52 जवानों की संक्रमित पाए जाने और एक जवान की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था, और अधिकारियों के मुताबिक जिन 112 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए थे उनमें 12 और पॉजिटिव मिले हैं । संक्रमित सुरक्षाकर्मियों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है । वहीं शुक्रवार को आईटीबीपी के 5 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले इसके चलते करीब 90 जवानों क्वारन्टीन किया गया है।

Check Also

गाज़ीपुर के फ्लैट में रहस्यमयी गंध से मासूम की मौत, बड़ी बहन की बची जान

पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने …

मयूर विहार में गैस रिसाव बना मासूम की मौत की वजह: कमरे में खेल रहीं दो बहनें हुईं बेहोश, ढाई साल की सना ने तोड़ा दम

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, …

बवाना हत्याकांड में फरार आरोपी निखिल गिरफ्तार, दोस्तों संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश

दिल्ली के बवाना इलाके में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को …