Breaking News

दिल्ली सरकार देगी गरीबों को दोगुना राशन।

दिल्ली : मई महीने से दिल्ली सरकार गरीबों के लिए दोगुना राशन की व्यवस्था करेगी। सरकारी राशन की दुकानों पर राशन के साथ साथ एक राशन की किट भी दी जाएगी जिसमें साबुन, तेल, नमक जैसी दैनिक जरूरतों का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। लॉक डाऊन बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस वक्त गरीबों को सबसे अधिक जरूरत राशन की है, ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि सभी को मुफ्त में दोगुना राशन दिया जाएगा। हर महीने पांच 5 किलो राशन दिया जा रहा था ,जबकि पिछले महीने से इसे बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दिया गया था और इस महीने दिल्ली सरकार दोगुना राशन प्रति व्यक्ति देगी ताकि किसी को भी राशन की दिक्कत ना हो ।
अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह गरीबों की सेवा के लिए आगे आएं और हर गरीबों की जहां तक हो सके मदद करें । सभी वॉलिंटियर को यह काम सौंपा गया है कि वह अपने इलाके के अंदर किसी को भी भूखा नहीं मरने दे । किसी को कोई भी चीज की जरूरत हो तो उसे आगे बढ़ कर मदद करें और इस दौरान सबको सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी करना है और अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखना है ।

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …