पटना / नौबतपुर (बिक्कू कुमार) : कोरोना महामारी के कारण बिहार से बाहर फंसे छात्रो और मजदूरों की गुहार आखिरकार रंग लाई। केंद्र सरकार ने हरी झंडी दिखाते हुए मजदूरों और छात्रों अपने पैतृक निवास तक पहुंचने हेतु कुछ गाइडलाइन जारी की। तो इधर बिहार सरकार ने भी बाहर से आने वाले लोगों बिहार लाने की कवायद में जुट गई है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
आदेश के बाद अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई। बाहर से आने वाले बिहारी 500 मजदूर पटना के नौबतपुर प्रखंड में आने वाले है। इस संबंध में नौबतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज आनंद ने बताया कि प्रवासी मजदूर वापस आ रहे हैं

उन्हें क्वॉरेंटाइन करने की व्यवस्था नौबतपुर के कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, नौबतपुर प्रखंड और चिरौरा मध्य विद्यालय में किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है तकरीबन 500 मजदूर नौबतपुर प्रखंड में आने वाले।

साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति दूसरे राज्य से आए हैं उनकी जानकारी अपने क्षेत्रीय प्रशासन को दे। ताकि केंद्र सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइन के तहत उन्हें 21 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन पर रखा जाए। जिसके बाद ही उन्हें अपने घर लौटने की इजाजत दी जाएगी। लेकिन आए दिन जो खबरें आ रही है कि जो सरकार के द्वारा आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है। न खाना तो खाने की उचित व्यवस्था है यहां तक की मूलभूत जरूरत जैसे कि पीने योग्य पानी और बिजली की व्यवस्था नदारद है। ऐसे में बिहार सरकार इस बार किस तरीके से लोगों को रियायत देती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !