Breaking News

शुक्रिया ! ट्रेन से पटना पहुंचे श्रमिकों ने कहा- देर आयें दुरस्त आयें

पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : जयपुर दानापुर स्पेशल ट्रेन से मजदूर आखिर पटना पहुंच ही गए। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन में बिहार के बाहर फंसे हुए थे। चालीस दिनोंं तक परदेश में रहकर कोरोना से लङाई लङते हुये अंततया आज 1200 बिहारी मजदूर अपने घरों को लौट आये।

कल जयपुर से चली ट्रेन आज जब 2 बजे दानापुर पहुंची तो मजदूरों के चेहरे खिले खिले से थे , चेहरे पर थकान तो थी लेकिन घर पहुंचने की खुशियां उन थकानों को चेहरे पर हावी नहीं होने दे रही थी।

कई मजदूर अपने परिवार के साथ थे तो कई गमजदा भी दिखे। गम इस बात को लेकर थी कि उनके जाननेवाले कई मजदूर साथी अभी भी नहीं पहुंच पाये हैं क्योंकि उन्हें नहीं मिल पाई।

पूछने पर लंबी सांसे लेते हुये बिहारी कहते हैं कि देर से ही सही लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें उनके घर तक पहुंचा दिया और अव वे फिलहाल घर पर ही रहकर काम करेंगे।फिलहाल बिहार सरकार के अधिकारी इन मजदूरों की जांच करवाकर इन्हें घर भेजने की मुहिम में जुटे हैं।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …