पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : बड़ी खबर पटना से आ रही है। दानापुर पहुंची ‘जयपुर-दानापुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ 1187 कामगार पहुंचे अपने राज्य।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
रेलवे प्रशासन एक एक एक कर उन्हें ट्रेेन से उतार रही है। सोशल डिस्टेसिंग का पूरी तरह पालन करते हुए श्रमिक प्ललेटफॉर््म पर चलकर मेडिकल चेकअप के लिए आगे बढ़ रही है। काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण राजस्थान में फंसे बिहारी कामगारों को लेकर ‘जयपुर-दानापुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ देर रात जयपुर से चली थी। ट्रेन शनिवार को दोपहर 2 बजे के बाद दानापुर (पटना) पहुंची।
विदित हो कि केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्पेशल ट्रेन के प्रस्ताव पर सहमति दी, जिसके बाद यह ट्रेन चलाई गई। ऐसी ही एक और ट्रेन कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को लेकर आ रही है। लॉकडाउन के कारण देशभर में फंसे बिहार के लोगों के लिए अन्य स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !