डेस्क : बिहार के दरभंगा में डीएमसीएच में डॉक्टरों से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध भाई बहन ने शनिवार को जूनियर डॉक्टरों से बदसलूकी की।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
मिली जानकारी के मुताबिक बिना मास्क लगाए वार्ड से नहीं निलकलने से बार-बार मना करने पर उन लोगों ने कथित रूप से ड्यूटी पर तैनात एक जूनियर डॉक्टर पर जूठा पानी फेंका और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। धक्का-मुक्की के दौरान जूनियर डॉक्टर का दाहिना हाथ चोटिल हो गया।
घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में काम बंद कर दिया। काफी संख्या में जूनियर डॉक्टरों ने आपातकालीन विभाग पहुंचकर वहां ताला जड़ दिया। फ्लू कॉर्नर में भी काम ठप कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मान-मनौवल करने पर जूनियर डॉक्टरों ने आधे घंटे बाद आपातकालीन विभाग को खोल दिया। हालांकि आइसोलेशन विभाग परिसर में ढाई घंटे तक अफरातफरी मची रही।

डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, प्राचार्य डॉ. एचएन झा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजरंजन प्रसाद आदि जूनियर डॉक्टरों को शांत करने वहां पहुंचे। जूनियर डॉक्टर बदसलूकी करने वाले भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज कराने की बात पर अड़े थे। उन लोगों से वार्ता करने के बाद जिस जूनियर डॉक्टर के साथ बदसलूकी की गई थी, उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

बताया जाता है कि कोरोना जांच के लिए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक-युवती को गुरुवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। डीएमसीएच जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार का आरोप है कि फ्लू कॉर्नर लाये जाने के वक्त से ही दोनों काफी एग्रेसिव थे। डॉ. कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह से ही दोनों-भाई बहन मास्क पहने बिना ही चौथी मंजिल से नीचे आ-जा रहे थे। सुबह से ही वे डॉक्टरों से उलझ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे डयूटी पर मौजूद डॉ. नटवर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसपर वे डॉक्टर से उलझ गए। इस दौरान उनके शरीर पर जूठा पानी फेंका गया।
वहीं, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में एफआईआर के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। डॉक्टर से बदसलूकी करने के आरोप में युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !