Breaking News
Home / उ० प्र० / लखनऊ / कोरोना वॉरियर्स सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व, 50 जरूरतमंद परिवारों को बाँटा राशन

कोरोना वॉरियर्स सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व, 50 जरूरतमंद परिवारों को बाँटा राशन

लखनऊ (राम किशोर रावत) : उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत एवं पी ए सी मुख्यालय में नियुक्त अनूप मिश्रा अपूर्व ने सरोजनी नगर बंथरा क्षेत्र में 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री पहुंचाया ।

राशन वितरण की शुरुआत हनुमान मंदिर बंथरा से की गयी । जहाँ 10 अभावग्रस्त लोगों को राशन , सब्जी , तेल , नमक , मसाले आदि उनकी जरूरत का सामान दिया गया । इसके बाद अमौसी गांव में 20 , अलीनगर खुर्द गाँव में 10 , बिजनौर में 10 लोगों को भी राशन दिया ।

उल्लेखनीय है कि अनूप मिश्रा और उनकी पत्नी रीना पाण्डेय दोनों पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं । ये सहयोग उनके द्वारा निजी व्यय से किया जा रहा है ताकि कोरोना की जंग में कोई जरूरतमंद भूखा न रहे।

बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व ने बताया कि आनंद भोग मुहिम के तहत जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है ।

उन्होंने लोगों को कोरोना के प्रति सजग करते हुए लोगों से लॉक डाउन से सम्बंधित दिशा निर्देशों का पालन करने , मास्क पहनने , हाथों को बार बार धुलने आदि की अपील की । अनूप मिश्रा ने बताया कि अभी तक उनके द्वारा 2000 से अधिक लोगों को राशन सामग्री और उनकी जरूरत का सामान निजी खर्चे से उपलब्ध करवाया है ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …