लखनऊ । कोरोना महामारी में लोगों जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकत्सीय सुविधा दिलवाने के उद्देश्य से शुरू की गयी एक दूजे के लिये स्ट्रेस सॉल्यूशन्स एंड कोविड हेल्पलाइन के मुख्य संयोजक सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में उत्तर प्रदेश फ़ोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के समस्त छायाकारों ( फ़ोटो जर्नलिस्ट) को मास्क और सेनेटाइजर भेंट कर आज विधायक निवास , दारुलशफा में सम्मानित किया गया । सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने छायाकार साथियों की कोरोना लड़ाई में उल्लेखनीय सेवाओं की अत्यंत सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया गया ।
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिये स्वास्थ्य कर्मी , पुलिस प्रशासन एवम स्थानीय से लेकर केंद्र तक प्रशासनिक अमला सहित समाज सेवी संगठन कोरोना फाइटर के रूप में पचाने जा रहे हैं , पहचाने भी क्यों न जायें आखिर जान जोखिम में डालकर लोगों के प्राणों की रक्षा और देश को कोरोना मुक्त बनाने के लिये कोरोना से युद्ध जो कर रहे हैं । इस युद्ध में ऐसा ही एक वर्ग अहम भूमिका निभा रहा है पर कोई उस किरदार के बारे में चर्चा नहीं करता ना ही उसे इस युद्ध में कोई याद करता है जबकि हर शख्स के सम्पर्क में वह निरंतर सक्रिय रूप से बना रहता है वो वर्ग है ” कर्मयोगी फोटोजर्नलिस्ट कोरोना योद्धा ” ।
इस योद्धा को कोरोना युद्ध में लड़ने के लिये पी पी ई किट , कोरोना रक्षक किट , कोरोना बीमा , मास्क , सेनेटाइजर और फेसशील्ड जैसे कोई हथियार भी उपलब्ध नहीं हैं , पर फिर भी अपने प्राणों की रक्षा किये बना जान जोखिम में डाल कर खींची गई फोटो के जरिये अपने देश की जनता और शासन प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका को हर हाल में बाखूबी निभाता जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदीप शाह , राज कुमार वाजपेयी , बी आर दास , विजय पिंटू , रितेश यादव , सुशील सहाय , प्रमोद अधिकारी सहित कई फोटो जर्नलिस्ट साथियों को सम्मानित किया गया ।
अनूप मिश्रा अपूर्व ने बताया एक दूजे के लिये स्ट्रेस सॉल्यूशन्स एंड कोविड हेल्पलाइन नंबर 9918317707 के माध्य्म से राजधानी लखनऊ सहित देश – प्रदेश के जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है , हेल्पलाइन से जुड़कर फोटोजर्नलिस्ट साथी भी अपने और अपने पारिवारिक जनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये घर बैठे निःशुल्क चिकत्सीय सलाह प्राप्त कर सकते हैं ।
हमारे youtube channel आप देख सकते है
https://www.youtube.com/channel/UCekasPBBD6WuGCQniTbNtcQ
पढ़ें यह भी खबर
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !



