चकरनगर (इटावा), (डॉ. एस. बी. एस. चौहान) ।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता (प्रदेश महासचिव) बीनू शुक्ला जी के भतीजे कृष्णा शुक्ला जी ने सभी साथियों एवं गार्जियंस के साथ केक काटकर उत्साह के साथ सभी लोगों ने कृष्णा शुक्ला जी का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सभी लोगों ने केक काटा एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इसी के साथ कृष्णा शुक्ला जी कहीं ना कहीं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपना दायित्व निभाना नहीं भूले और सभी साथियों के साथ वृक्षारोपण कर मां वसुंधरा को श्रृंगारित किया।

- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
इसी के साथ कृष्णा शुक्ला जी को उनके साथियों ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी एवं बड़े बुजुर्गों ने उनको अपना आशीर्वाद दिया और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हों ऐसा सभी ने कृष्ण शुक्ला जी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कृष्णा शुक्ला जी के जन्मदिवस पर डॉ. हेमंत यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष) (प्रशांत फाउंडेशन इटावा),अनमोल मिश्रा ,सर्वेश शुक्ला ,सुमित यादव ,शिवम कश्यप ,शिवम शुक्ला ,रजत सिंह ,अनुराग पांडे ,टाइगर गुप्ता , सुमित वाजपेई गौरीशंकर गुप्ता , विरेन्द्र साहू,देवेश सिंह ,शेलेन्द्र मिश्रा एवं अन्य साथी मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !