डेस्क : बिहार प्रदेश आरजेडी के आह्वान पर हनुमाननगर प्रखंड में आरजेडी के बैनर तले रसोई गैस, पेट्रोल डीजल मूल्य में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन और पीएम-सीएम का पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
राजद और महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में बैलगाड़ी ,गैस सिलेंडर ,साइकिल और पैदल मार्च करते हुए बढ़ती हुए महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध जमकर नारे लगाते हुए बिशनपुर चौक पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डीजल, पेट्रोल , रसोई गैस ,खाने का तेल, खाद्य सामग्री की कीमत दिन ब दिन आसमान छू रही है। इसलिए आगामी दिनों में महागठबंधन कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री का घेराव कार्यक्रम भी करेंगे।

विरोध जूलूस में राजद प्रदेश महासचिव उदय शंकर चौधरी, जिलाध्यक्ष उमेश राय, हनुमाननगर राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष दानिश अशरफ ,पूर्व प्रमुख जय किशोर यादव,जिला पार्षद भोला सहनी,लक्ष्मण यादव,राज नारायण राय,

इंद्रजीत सिंह,अनिल राय, सुरेंद्र राय , सुको यादव,जगदीश यादव,सुशील यादव, बदरुल जी , अवधेश राय, ओम प्रकाश चौधरी, राधा देवी,दानिश इमाम,गोरख यादव, विनित राय, रवि सदा समेत मुख्य रूप से शाहिद हुसैन और प्रदेश सचिव मोहम्मद हुसैन और सैकड़ों की संख्या में आरजेडी समर्थक शामिल हुए।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !