Breaking News

अभी-अभी :: 8 डीएसपी का ट्रांसफर, पुलिस हेडक्वार्टर से जारी पूरी लिस्ट देखें

डेस्क : बिहार पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा 8 डीएसपी को नई जगहों पर तैनाती की गई है. विभाग की ओर से प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है.

बिहार के डीजीपी एसके सिंघल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गोपालगंज के हेडक्वार्टर डीएसपी संतोष कुमार को दानापुर का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है. जबकि पटना रेल डीएसपी मनोज कुमार को बाढ़ का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. विशेष शाखा में तैनात विनोद कुमार रावत को डेहरी ऑन सोन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. जबकि पटना के एएसपी अजय कुमार पालीगंज के नए डीएसपी होंगे.

Police Headquarter Patna

एसटीएफ के डीएसपी विनोद कुमार को आरा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. जबकि औरंगाबाद के नए डीएसपी मनीष कुमार बनाए गए हैं. संतोष कुमार को अरेराज मोतिहारी का डीएसपी बनाया गया है.

Polytechnic Guru Darbhanga

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *