संजय कुमार मुनचुन : वैश्विक महामारी कोरोना से देश में शांति के लिए गोरखपुर से भाजपा सांसद सह फिल्म अभिनेता रवि किशन हवन कर रहे हैं। रवि किशन ने देश को कोरोना से बचाने के लिए अपने मुंबई आवास पर हवन में आहूति दे रहे हैं और ईश्वर से कामना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द देश को कोरोना की विभीषिका से मुक्ति मिले। इसको लेकर रवि किशन ने कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
रवि किशन ने बताया कि भारतीय संस्कृति में हवन का महत्व अभूतपूर्व रहा है। यह वैज्ञानिक तरीके से भी वातावरण को स्वच्छ रखने में कारगर है। आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा भी हवन किया गया और आज अक्षय तृतिया भी है। साथ ही आज के ही दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था, तो अब यह महामारी खत्म हो और देश में कोरोना से शांति की मिले इसलिए यह हवन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि प्रकृति और विकृति से ऊपर, जब कोई संस्कारित-मन सोचता है या व्यवहार करता है तो हमें संस्कृति नजर आती है। जब कोई अपने हक की चीज़, अपनी मेहनत से कमाई चीज़, अपने लिए जरूरी चीज, कम हो या अधिक अपने हक के हिस्से को बांटा, वही तो संस्कृति है। और हवन हमारी संस्कृति का हिस्सा है। रवि किशन ने कहा कि कोरोना संकट से आज पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन इस लड़ाई का सिपाही है और लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है। आज पूरा देश, एक लक्ष्य, एक दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है।

इसके साथ ही रवि किशन ने देश की जनता से घर में ही सुरक्षित रहने का आग्रह करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त है। घर में लगातार रहना कई लोगों के लिए आसान नहीं है। लेकिन घर के कामों में वक्त दें। अपनों को वक्त दें। इससे आपका वक्त आसानी से कट जायेगा और तभी हम कोरोना से जंग जीत पायेंगे। साथ ही देश की सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !