Breaking News

पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का निधन, सीएम नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 77 साल की आयु में निधन हो गया। वह 29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देबानंद कुॅवर एक कुशल राजनेता, कुशल प्रशासक एवं शिक्षाविद् थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

फाइल फोटो

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।वहीं बिहार के वर्तमान राज्यपाल फागू चौहान ने भी देवानंद कुंवर के निधन पर गहरा शोक जताया।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …