Breaking News

बिहार :: आंगनबाड़ी सेविका सहायिका बहाली में अनियमितता को लेकर सीपीआईएम का प्रदर्शन

दरभंगा : सीपीआईएम हनुमाननगर प्रखंड कमेटी की ओर से हनुमाननगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका बहाली में हुई अनियमितता भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर आक्रोशपुर्ण प्रदर्शन जिला समाहरणालय स्थित जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस के सामने किया गया। 

प्रदर्शनकारियों पोलो मैदान स्थित धरना स्थल से झंडा बैनर के साथ सैकड़ों की संख्या में आयुक्त कार्यालय समाहरणालय लहेरियासराय टावर होते हुए समाहरणालय पहुंचे वहां जिला प्रशासन ने स्वयं संज्ञान लेते हुए हुए प्रतिनिधि मंडल को बुलाया।

जिला समाहर्ता के बुलाने पर सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती सीपीआईएम हनुमान नगर प्रखंड सचिव सुधीर पासवान उमेश राय जिला समाहर्ता से वार्ता किया। जिला समाहर्ता ने उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर हनुमान नगर प्रखंड के सेविका सहायिका बहाली में हुई अनियमितता की जांच कराने की आश्वासन दिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *