Breaking News

बिहार :: मतगणना केन्द्र का दरभंगा डीएम ने लिया जायजा, संवेदक को दी कड़ी चेतावनी

दरभंगा : जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम द्वारा आसन्न लोक सभा निर्वाचन 2019 हेतु प्रस्तावित मतगणना केंद्र-बाजार समिति का स्थल निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण में पाया गया कि रोड का काम प्रारम्भ नहीं हुआ है एवं नाला का काम भी काफी धीमी गति से चल रहा है।

 इसपर जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण विभाग के अभियंता पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त की तथा नाला निर्माण कर रहे संवेदक को भी कड़ी चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मार्च के अंत तक दोनों कार्य पूर्ण कर लें।

उन्होंने मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को यह भी निर्देश दिया कि चूंकि इस निर्वाचन में ईवीएम एवं वीवीपीएटी दोनो का प्रयोग होगा इसलिए वज्रगृह, मतगणना आदि के लिए जगह का आंकलन कर लें एवं समय रहते सभी प्रकार की व्यवस्थाएं विद्युत, मरम्मती, पेयजल, शौचालय, भवन की सुरक्षा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *