Breaking News

जोंटी सिंह की हत्या करने पहुंचे अपराधियों ने बीच-बचाव करने आये दुकानदार को मारी गोली, हुई मौत

डेस्क : दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के काॅमर्शियल चौक पर सोमवार को आपसी रंजिश में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।

गंभीर स्थिति में परिजन उसे इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही लाश को लेकर निकल गए। मृतक की पहचान स्थानीय विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र दुकानदार नवीन कुमार उर्फ चित्रगुप्त के रुप में की गई है।

जोंटी सिंह फाइल फोटो

बताया जाता है कि नवीन की चौक पर ही गैस चूल्हा की दुकान है। वह आज अपने दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान चार-पांच की संख्या पर पहुंचे नकाबपोशों ने बगल के जोंटी सिंह की दुकान में घुसकर मारपीट की। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली नवीन के सीने में लग गई। जबकि जाेंटी के सर में गंभीर चोट आई है। वह आरबी मेमोरियल में भर्ती है।

दुकानदार नवीन कुमार

सूचना मिलते ही एसएसपी बाबूराम सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, नकाबपोश हथियार लहराते फरार हो गए। इधर, जोंटी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड करते सड़क जाम कर दिया। समाचार लिखें जाने तक सड़क जाम है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …