Breaking News

दो अपराधियों के खूनी रंजिश में एक बेकसूर की मौत, दर्जनों राउंड चली गोली

डेस्क : दरभंगा के लहेरियासराय थाना के कमर्शियल चौक की घटना जहां सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक रेडिमेड कपड़ा दुकानदार के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

करीब दर्ज़न राउंड अंधाधुंध फायरिंग की इस घटना में एक युवक घायल हो गया जबकि बगल के एक दूसरे दुकानदार नवीन कुमार की गोली लगने से मौत हो गई.

घायल कपड़ा दुकानदार गौतम सिंह को गोली कनपट्टी से छूती हुई निकल गई. उसका इलाज़ फिलहाल अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रख हंगामा शुरू कर दिया. मौके की नज़ाकत के देखते दरभंगा के एसएसपी बाबू राम खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की.

मृतक की भाभी संध्या देवी ने बताया कि उनका देवर नवीन अपने दूकान के सामने था तभी गोलीबारी शुरू हो गई. इस दौरान एक गोली नवीन को भी आकर लग गई. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई. 

मौके पर पहुंचे दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने बताया कि घटना के पीछे की वजह दो अपराधी छवि के लोगों के बीच की रंजिश है जिसमें एक बेकसूर की जान चली गई.

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …