Breaking News

CSP संचालक से हुई लूटकांड के उद्भेदन का पुलिस ने किया दावा, आरोपी ने कहा बेगुनाह है !

सीएसपी संचालक से लुटे गए थे एक लाख पैंसठ हजार रुपये

बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
बेनीपट्टी पुलिस ने गत 27 फरवरी को थाना क्षेत्र के गैवीपुर के मुख्य पथ पर सीएसपी संचालक से हुई लाखों की लूट का उद्भेदन करने का दावा किया है।

पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुर्गौली गांव के दो युवकों को कांड में संलिप्त होने का दावा करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविवार को बेनीपट्टी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में उद्भेदन का दावा करते हुए एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि लूटकांड का उद्भेदन कर दिया गया है।

सीएसपी संचालक राजेश कुमार से हुई लूटकांड में लुटे गए साढ़े नौ हजार रुपये बरामद कर एसडीपीओ ने बताया कि कांड का उद्भेदन टेक्निकल आधार पर किया गया है। वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने एक होंडा बाईक, हेलमेट व एक मोबाईल बरामद किया है। वहीं एसडीपीओ ने बताया कि लूट के रकम को दोनों आरोपियों ने बांट लिया है।

जिसमें एक आरोपी पंकज कुमार चौपाल से लुटे गए रुपये में करीब 45 हजार रुपये अपने भाई के बैंक खातों में जमा करा दिया है। गौरतल है कि गत 27 फरवरी के देर शाम बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर-गैवीपुर के मध्य सुनसान पथ पर दो बाईक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर हिसार के एसबीआई सीएसपी संचालक राजेश कुमार एवं सहयोगी को कब्जें में लेकर एक लाख पैंसठ हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

एसडीपीओ ने बताया की  इस कांड में संलिप्त पंकज कुमार चौपाल एवं शिवकुमार चौपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपियों ने लूट की घटना में संलिप्तता से इंकार करते हुए कहा कि उसकी शादी होने वाली थी। जिसमें रुपये मिले थे। पुलिस बेवजह उनलोगों को इस मामले में फंसा रही है।

जानकारी दें कि लूट की घटना के बाद सीएसपी संचालक ने लूट में अपाचे बाईक से अपराधी के होने एवं लूट में पिस्तौल का इस्तेमाल करने की बात कही थी। परंतु पुलिस के द्वारा अभी तक न तो हथियार बरामद किए जा सके है ओर न ही अपाचे बाईक।

अलबत्ता पुलिस उक्त लूटकांड में कथित तौर पर प्रयुक्त उचला रंग का होंडा का ट्वीस्टर बाईक बरामद की है। मौके पर एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह, सहायक अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा व सहायक अवर निरीक्षक रामप्रवेश राय मौजूद थे।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *