डेस्क : दरभंगा से कुशेश्वरस्थान जा रही बस के पलट जाने से उस पर सवार 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घायलों का ईलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरभंगा बस स्टैंड से केसरी बस कुशेश्वरस्थान के लिए चली थी, जो कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के निकट बस चालक ने नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क से कई पलटी खाकर खेत में जा गिरी। बुरी तरह से घायल यात्री कोदरभंगा के डीएमसीएच मैं ईलाज के लिए लाया गया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। घायलों में गीता देवी, रामानंद सदा, उमेश सदा, लक्ष्मण सदा, उमेश राम सदा, राम प्रकाश यादव, शिबू यादव, मकसूदन राम, मीना सिंह आदि शामिल है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !