Breaking News

राज्यपाल के सामने पुलिस के चाक चौबंद व्यवस्था की उड़ी धज्जियां, “डी एरिया” में भिड़े अधिकारी व मीडियाकर्मी

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दरमयान चाक-चौबंद व्यवस्था की उस समय धज्जियां उड़ गई, जब डी क्षेत्र में जिला प्रशासन के एक अधिकारी द्वारा मीडियाकर्मी को अपमानित करने को लेकर भारी हंगामा हो गया। अधिकांश पत्रकार डी क्षेत्र में प्रवेश कर गये और उक्त अधिकारी के साथ तू-तू, मैं-मैं होने लगी। जिसके कारण भारी हंगामा हो गया, लेकिन पुलिस एवं प्रशासन के कुछ अधिकारियों की पहल पर मामला शांत हुआ और मीडियाकर्मी को अपमानित करने वाले उक्त अधिकारी को उस समय वहां से हटा दिया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। यह हंगामा विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिपति को सम्मानित किये जाने के समय में हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक दीक्षांत समारोह के दौरान एक अखबार के छायाकार को तस्वीर लेते समय वहां प्रतिनियुक्त जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार ने धक्का दे दिया और बदसलूकी कर दी। इस घटना पर वहां खड़े मीडियाकर्मी भड़क गए और विरोध प्रदर्शित करने लगे। मामला बिगड़ता देख प्रतिनियुक्त सदर डीएसपी अनोज कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पत्रकारों को समझाबुझा कर शांत कराया।
हालांकि पदाधिकारियों के समझाने बुझाने पर तत्काल कार्यक्रम को देखते हुए पत्रकार शांत हो गए और कार्यक्रम के कवरेज में लग गए। परंतु उपरोक्त घटना पर पत्रकारों में रोष व्याप्त देखा गया। पत्रकार संगठनों ने भी घटना पर संज्ञान लेने की बात कही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *