Breaking News

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामला पाये जाने पर सीधे प्राथमिकी दर्ज कराए-डीएम

दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा डॉ0 त्यागराजन एस.एम. ने लोक सभा निर्वाचन, 2019 की तैयारी हेतु प्रतिनियुक्त कोषांगों के पदाधिकारियों को आवंटित कार्यों का ससमय क्रियान्वयन कराने का निदेश दिया है। उन्होने कहा कि निर्वाचन का हरेक कार्य के लिए एक समय निर्धारित है, जिसे पूरा कर निर्वाचन विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाना है।

निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा निर्वाचन तैयारी कार्य की नियमित रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी का भी जिला में निर्वाचन कार्य प्रगति की समीक्षा हेतु भ्रमण संभावित है। इसलिए सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण दृढ़ता के साथ निर्वहन करें। वे कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आहूत कर आधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी कोषांगो के प्रगति का समीक्षा किया गया और कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। वाहन कोषांग के नोडल को मतदान कार्य में वाहनों की आवश्यकता का आकलन कर अधियाचना की कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया। सभी सेक्टर/उड़तादस्ता दल को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में भ्रमण कर भेद्य मतदान केन्द्रों का पहचान कर भेद्य मतदाताओं के बीच विश्वास का वातावरण कायम करने हेतु माहौल बनाने का निदेश दिया गया। आदर्श आचार संहिता कोषांग के पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का सूक्ष्मता से क्रियान्वयन करने हेतु निदेश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला संज्ञान में आते ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। व्यय लेखा कोषांग के पदाधिकारी को एस.एस.टी, एफ.एस.टी टीम को पूर्ण गतिशील कराकर अवांछित साम्रगियों की आवाजाही पर निगरानी रखने तथा जप्त करने की कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक न्यूनतम सुविधा बहाल करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वे निर्वाचन कार्य तैयारी की नियमित समीक्षा करेंगे और कार्य में कोताही अथवा लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *