दरभंगा : सांसद गोपालजी ठाकुर ने दरभंगा के हवाईअड्डा पर निदेशक और डीजीएम के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के बाद सांसद श्री ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

उन्होंने समीक्षा बैठक के संबंध में बताया कि 31 एकड़ जमीन अधीग्रहण की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू किये जाने पर चर्चा हुई है, ताकि हवाईअड्डा को पूर्णत: विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जमीन अधीग्रहण के अलावा नील गायों को पूर्णत: हटा कर कहीं और ले जाने तथा वर्तमान नीजी बस पराव जो कि अब दरभंगा हवाईअड्डा का हिस्सा हो गया। जिसका उपयोग पार्किंग व अन्य कार्यों के लिए होगा। उसे घेराबंदी कर पूरी तरह तैयार करने पर चर्चा हुई।

सांसद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दरभंगा हवाईअड्डे का नाम कवि कोकिल महाकवि विद्यापति के नाम से किये जाने की स्वीकृति बहुत पहले ही दी जा चूकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दरभंगा हवाईअड्डे का विस्तार होगा और मुझे विश्वास है कि यह अंतर्राष्टÑीय हवाईअड्डा के रूप में विकसित होगा।

उन्होंने कहा कि मिथिला के केंन्द्र दरभंगा के इस नव निर्मित हवाईअड्डा से दरभंगा सहित उत्तर बिहार को लाभ मिलेगा। इससे उद्योग, व्यापार और रोजगार बढ़ेगा। समीक्षा बैठक में सांसद के साथ निवर्तमान विधान पार्षद् डॉ दिलिप कुमार चौधरी, दरभंगा हवाईअड्डा के निदेशक विप्लव मंडल, डीजीएम गणेश चांदना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !