Breaking News

जिला पंचायती राज पदाधिकारी सेवानिवृत्त, मिथिला संस्कृति के अनुरूप डीएम ने दी विदाई

दरभंगा : बिहार प्रशासनिक सेवा के 35वीं बैच के अधिकारी शत्रुघ्न कांति, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, दरभंगा सेवानिवृत्त हो गये. उनके सेवानिवृत्ति पर जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ त्यागराजन एस एम ने उन्हें मिथिला संस्कृति के अनुरूप शॉल ओढ़ाकर एवं सर पर पाग पहनाकर विदाई दिया.

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मेँ श्री कांति को उच्च कोटि का अधिकारी बताया.उन्होंने कहा कि कांति जी को जो भी कार्य सौपा जाता था. वह कार्य पूरी जिम्मेदारी पुर्बक पूरा करते थे.उन्हें सौंपे गये कार्यों के प्रति उन्हें दुबारा कहने या स्मारित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती थी.उन्होंने कहा कि ऐसे कम ही अधिकारी होते हैं जो अपने दायित्वो को पूरी गंभीरता से लेते हैं और उसे अंजाम तक पहुंचा कर ही छोड़ते हैं .

जिलाधिकारी ने विगत लोक सभा चुनाव मेँ श्री कांति के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण कार्य इन्होने बड़े ही सही एवं सफलतापूर्बक पूरा किया जिसके चलते जिला मेँ चुनाव करना आसान हुआ.
उन्होंने कहा कि श्री कामति की सेवा अवधि कुछ और बची होती तो सात निश्चय योजनाओं के क्रियान्वयन मेँ सहूलियतें होती.उन्होंने कहा कि अगर इनकी इच्छा होगी तो नियमानुसार इनके सेवा वृद्धि के लिये सरकार को अनुशंसा भेजी जा सकती है.

इसके पूर्व अन्य कई अधिकारियों ने भी श्री कांति के सरकारी सेवा में महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार रखे.अपर समाहर्ता विभूति चौधरी ने उनके शालीनता और विनम्रता की बातें कहीं. वहीं स्थापना उप समाहर्ता अजय गुप्ता ने उन्हें कर्मियों के बीच सकारात्मक भाव रखने वाला अधिकारी बताया.निदेशक डीआरडीए वसीम अहमद ने उन्हें स्पष्ट और पूरे बेेबाकी से अपनी बात रखने वाला अधिकारी बताया. इस अवसर पर मायाशंकर प्रसाद समेत जिला के कई कर्मी, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थें।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …