Breaking News

कृषि विभाग द्वारा डेहवा में हुआ वृक्षारोपण

सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र डेहवा में कृषि विभाग द्वारा एक सौ  पौधों का वृक्षारोपण किया गया । पर्यावरण सुरक्षा के तहत कृषि विभाग ने ग्राम पंचायत डेहवा में प्रधान लवकुश यादव की देखरेख में वृक्षारोपण कराया जिसमें बेल, अमरुद, नीम , शीशम सहित अनेकों वृक्षों को ग्रामीणों द्वारा  लगाया गया और  इनकी सुरक्षा  की जिम्मेदारी ग्रामीणों एवं प्रधान ने ली  वृक्षारोपण से ही हमें शुद्ध हवा जलवायु मिलती है

तथा पेड़ो की वजह से ही  परिवर्तन होता  रहता है प्रत्येक क्षेत्र में अंधाधुध पेड़ो की  कटान हुई  लेकिन वृक्षारोपण करने के बाद भी उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था इसी कारण नये वृक्षों  की बढ़ोतरी जहां के तहां थम गई वृक्षारोपण में नए पेड़ वही बच पाए जहां पर पेड़ों की सुरक्षा ग्रामीणों या वन विभाग द्वारा की गई जबकि वन विभाग की भूमि पर हजारों की संख्या में जंगली कटीले बबूल खड़े हैं अगर इस भूमि पर भी कटीले बबूल की जगह अन्य बच्चों का वृक्षारोपण कर दिया जाए तो पर्यावरण शुद्ध हो सकता है ग्राम प्रधान लवकुश यादव ने बताया कि अभी विकासखंड स्तर द्वारा वृक्षारोपण किया जाना है एस डी वी  एकेडमी अंश नगर  डेहवा में प्रधान लवकुश यादव सहायक तकनीकी प्रबंधक कृषि विभाग नीरज पटेल , राजाराम यादव,शैलेन्द्र ,कमलेश , संत राज , प्राशु सहित क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …