
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : पीड़ित की शिकायत जस्टिस फॉर माई मदर सुनवाई मामले में ह्यूमन राइट कमीशन ऑफ बिहार ने डीएम डॉ त्यागराजन एसएम एवं सीएस को साक्ष्य के साथ 22 फरवरी को उपस्थित होने को कहा है.

- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी सह समाहरणालय कर्मी माया शंकर प्रसाद के पुत्र मोनल कुमार ने दोनार के एक निजी अस्पताल के विरुद्ध गलत ट्रीटमेंट की वजह से 26 जून को मां (सुषमा प्रसाद) की मृत्यु हो जाने व अस्पताल प्रबंधन द्वारा अभद्र व्यवहार करने की चार अक्तूबर को कमीशन के समक्ष शिकायत की थी. इससे पूर्व डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम आदि से न्याय की गुहार लगायी थी.


कमीशन से की गयी शिकायत में आवेदक ने कहा है कि डीएम स्तर से एडीएम विभागीय जांच अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 13 जुलाई को दो सदस्यी जांच कमेटी गठित की गई तारीख पर तारीख के सिवा इस कमेटी द्वारा न्याय की दिशा कोई अन्य गतिविधि नजर नहीं आ रही।


पीड़ित मोनल ने कहा कि बिहार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से भी एक नवंबर को न्याय को लेकर गुहार लगा चुके हैं.

कमीशन को दिए आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि मां सुषमा प्रसाद क्रॉनिकल किडनी डीजीज से ग्रसित थी. उनका इलाज जाने-माने मेडिसिन चिकित्सक यूएस राय से चल रहा था. सिर्फ डायलिसिस के लिए समय समय पर वे उक्त निजी हॉस्पिटल उन्हें ले जाते थे. कहा है कि गलत ट्रीटमेंट की वजह से मां की मृत्यु हो गई.

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !