सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में कोविड-19 से मृतकों के अनुदान राशि को लेकर कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गयी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

बैठक में बताया गया कि पूर्व के 106 मृतकों के लिए 04 लाख रूपये की दर से राशि प्राप्त हुई है, जिनमें से 41 लोगों का पता नहीं लग रहा है। वैसे लोगों का पता लगाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 27 जुलाई को वैसे लोगों का पता लगाकर 28 जुलाई तक उनके आश्रितों को अनुदान की राशि का भुगतान कर दें। साथ ही वैसे मृतक, जो दूसरे अंचल के हैं, उस राशि को जिले में वापस कर दिया जाए। ताकि संबंधित अंचल के माध्यम से भुगतान कराया जा सके।

बताया गया कि डी.एम.सी.एच. एवं जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिन नये मृतकों की सूची बनायी गयी है, उन मृतकों का भी सत्यापन 28 जुलाई से कर लेने का निर्देश संबंधित सभी अंचलाधिकारी को दिया गया। साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को इसमें सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। नयी सूची का सत्यापन हो जाने पर तद्नुरूप अनुदान राशि की माँग की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने महाराष्ट्र में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र (मुंबई)से आने वाली रेलगाड़ियों में rt-pcr जांच कराने के निर्देश सिविल सर्जन, दरभंगा को दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, अधीक्षक, डी.एम.सी.एच., उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !