सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि अंचल अधिकारी, बेनीपुर भुवनेश्वर झा के द्वारा अपने अधिसूचित कर्त्तव्यों का निष्पादन एवं विभागीय दिशा निर्देश का अनुपालन करने में लापरवाही/निष्क्रियता बरती जा रही है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने प्रतिवेदित किया है कि वर्तमान आपदा की स्थिति में भुवनेश्वर झा के द्वारा ससमय कार्यों का निष्पादन होना कठिन प्रतित हो रहा है तथा उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर द्वारा दिये गये निदेशों का इनके द्वारा अनुपालन नहीं किया जाता है, आपदा जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है तथा दूरभाष पर अनुपलब्ध रहते हैं, जिसके कारण बाढ़ आपदा जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त अधोहस्ताक्षरी (जिलाधिकारी) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी इन्हें दिशा निर्देश दिया गया, जिसका कोई असर इनके कार्य पर नहीं पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा भी जिलाधिकारी को दूरभाष पर द्वारा बाढ़ राहत हेतु सूचना दी जा रही है। कतिपय पंचायतों में पानी आ जाने के पश्चात् भी एसओपी के अनुसार राहत कार्य नहीं चलाये जाने के कारण बाढ़ पीड़ितों को बहुत कठिनाई हो रही है।

पूर्व में भी जिलाधिकारी द्वारा अनेक पत्रों के द्वारा आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर सूची का अद्यतीकरण करने हेतु आदेश दिया गया था, परन्तु उसका भी बाढ़ आ जाने के पश्चात् भी अनुपालन नही किया जा सका, जिससे बाढ़ प्रभावितों को सरकार के निदेश के आलोक में समुचित ढंग से राहत वितरण में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा बाढ़ राहत कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिकोण से आपदा कार्यहित में आपदा प्रबंधन अधिनियम -2005 के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत भुवनेश्वर झा, अंचल अधिकारी, बेनीपुर का प्रभार ग्रहण करने हेतु अधिसूचित अंचल अधिकारी, अलीनगर को प्राधिकृत किया गया है। भुवनेश्वर झा, अंचल अधिकारी, बेनीपुर को जिला मुख्यालय के स्थापना प्रशाखा में अपना योगदान देने का निर्देश दिया गया तथा उन्हें अपर समाहर्त्ता, दरभंगा के निदेशानुसार कार्य का निष्पादन करने को कहा गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !