डेस्क : मुजफ्फरपुर में एक इंजीनियर की कार से भारी मात्रा में नगद बरामद किया गया है। अब तक की गिनती में 18 लाख की बरामदगी की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि कार में तीस लाख नगद होने की सूचना है। मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर स्थित फकुली ओपी चेक प्वाइंट पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह राशि बरामद की है।

- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आरोपी इंजीनियर अनिल कुमार दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग में बतौर अधीक्षण अभियंता कार्यरत हैं। वे अपने सफेद स्कार्पियो से पटना की ओर जा रहे थे। स्कार्पियो के डिक्की में एक बैग में राशि रखी हुई थी। फिलहाल अधीक्षण अभियंता से फकुली ओपी पर राशि के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। इंजीनियर से इतने सारे रुपये का सबूत मांगा गया है।

एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर नियमित वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया है। फकुली ओपी पुलिस पोस्ट पर सुबह से ही ओपी अध्यक्ष की मौजूदगी में वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग के स्कार्पियो को भी रोका गया। उसपर सवार व्यक्ति ने खुद को अभियंता बताया। लेकिन इसके बावजूद उनकी गाड़ी की जांच की गई तो डिक्की से नोटों के बंडल से भरा बैग मिला। बरामद नोट पांच पांच सौ के हैं। इतने रुपये गाड़ी में ले जाने को लेकर पुलिस वाहन जांच टीम ने उनसे पूछा तो संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया। उसके बाद फकुली ओपी पुलिस ने उन्हें रुपये सहित हिरासत में ले लिया। इंजीनियर अनिल कुमार रुपये के संबंध में किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्हें ओपी लगाया गया। राशि को जब्त कर लिया गया है।

एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को कुछ इंटेलिजेंस इनपुट पहले से थे। इसलिए फकुली चेक प्वाइंट पर हर एक गाड़ी की गहनता से जांच का निर्देश दिया गया था। बरामद रुपये 18 लाख हैं लेकिन अभियंता के पास इस राशि के ऑनरशिप को लेकर कोई जबाब नही है। उनसे पूछताछ जारी है। आयकर विभाग के अधिकरियों को इसकी जांच के लिए बुलाया गया है। एसओपी के आधार पर छानबीन की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !