डेस्क : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सिमरी कचहरी में स्थित राजस्व कर्मचारी के कार्यालय में शुक्रवार को दाखिल-खारिज के लिए पांच हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने अनुबंध पर बहाल राजस्व कर्मचारी राम प्रसाद राम एवं उसके निजी सहायक शिवनंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम दोनों को मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय में ले जाकर गहन पूछताछ कर रही है।

- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बताया गया है कि सिंहवाड़ा प्रखंड के मिर्जापुर जगनी निवासी राम प्रमोद चौधरी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व कर्मचारी के पास महीनों से दौड़ रहे थे। लाख कोशिश के बाद भी बिना घूस लिए जब उसने दाखिल-खारिज करने से इनकार कर दिया तो राम प्रमोद चौधरी ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की। वहां उनके आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद शिकायत के सत्यापन का काम शुरू हुआ। सत्यापन के बाद रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिलते ही धावा दल का गठन किया गया।


अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक अरुण पासवान के नेतृत्व में गठित धावा दल निर्धारित समय के अनुसार सिमरी चौक पर पहुंचा। वहां वह कचहरी स्थित राजस्व कर्मचारी के कार्यालय का चक्कर लगाने लगा। इसी बीच रुपये देने की जानकारी मिलते ही धावा दल ने राजस्व कर्मचारी के कार्यालय में पहुंचकर रुपये लेते दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

बताया गया है कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी के न्यायालय में उपस्थित किया जाएगा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 24 घंटे के अंदर हुई कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी है। वहीं, घूस लेने वाले कर्मियों के होश उड़े हुए हैं।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !