Breaking News

दरभंगा महाराजा ट्रस्ट ने पुलिस प्रशासन को ₹1,25,000 की पी०पी०इ०किट, सैनिटाइजर कराया उपलब्ध

दरभंगा : दरभंगा राज के कुमार राजेश्वर सिंह एवं कुमार कमलेश्वर सिंह के निर्देश पर महाराजा कामेश्वर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एसएसपी बाबूराम को 125 पीस पीपी कीट उपलब्ध कराया गया। चैरिटेबल अस्पताल महाराजा कामेश्वर सिंह मेमोरियल अस्पताल जिसे पुराना राज अस्पताल के रूप में भी जाना जाता है।

चैरिटेबल के सचिव अधिवक्ता डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोरोना वारियर्स के दरभंगा पुलिस प्रशासन को ₹1,25,000/- की पी०पी०इ० किट, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराएं ताकि पुलिस प्रशासन कोरोना कैरियर पर प्रभावी रूप से नियंत्रण रख सके। यह साजो सामान डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने वरीय पुलिस अधीक्षक के प्रकोष्ठ में उनसे मिलकर उन्हें हस्तगत कराए।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने राज दरभंगा की दानशीलता की चर्चा करते हुए कहा कि दरभंगा राज पूर्व में भी देश और समाज को काफी कुछ दे चुका है। यह उनके ही दान शीलता है कि दरभंगा में एम्स और हवाई अड्डा का सपना साकार होने जा रहा है। राज परिवार के कुमार राजेश्वर सिंह और कुमार कमलेश्वर सिंह उक्त दानशीलता के परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और बुरे वक्त में पुलिस प्रशासन की मदद को आगे आए हैं जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं । पीपीइ किट की पुलिस प्रशासन को काफी आवश्यकता थी जिसे संबंधित पुलिस थाना के कर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि कोरोना कैरियर को पकड़ने में उन्हें सुविधा हो और उन्हें संक्रमण से बचाया जा सकेगा।

इस अवसर पर अस्पताल के वर्तमान सचिव डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महाराजा कामेश्वर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट नित्य निरंतर सामाजिक सरोकार से जुड़ता जा रहा है और ट्रस्ट के पास उपलब्ध संसाधनों से वह समाज के सबसे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को मदद पहुंचाने में सदैव तत्पर रहता है और यही कारण है कि महाराजा कामेश्वर सिंह मेमोरियल अस्पताल गरीबों को ना सिर्फ मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध करा रहा है अपितु उन्हें मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराता है। देश और समाज पर जब भी संकट की कोई भी घड़ी आती है ऐसे में राज दरभंगा अपने दानशीलता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमेशा इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अभी हाल ही में दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल को दो एभीजी मशीन भी उपलब्ध कराई गई थी। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन को पीपीइ किट उपलब्ध कराई गई है। ताकि हमारे कोरोना वारियर्स कोरोना कैरियर्स पर प्रभावी रूप से नियंत्रण रख सके।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …