Breaking News

लॉकडाउन में दरभंगा पुलिस की अपराधियों पर भी पैनी नजर, बाइक चोर गिरोह का किया उदभेद्न

दरभंगा : लॉक डाउन के बीच दरभंगा पुलिस अपराधियों पर भी पैनी नजर रख रही है। जिला के बिरौल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर चोरी के पांच मोटरसाइकिल बरामद किया और बाईक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

बाईक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दरभंगा के सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चोर गिरोह के उदभेदन में बिरौल के थानाध्यक्ष के के झा और एसडीपीओ दिलीप कुमार झा की भूमिका सराहनीय है जिन्होंने बाईक चोर गिरोह का उदभेदन कर चोरी के पांच मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 28 अप्रैल को पोखराम गांव में समस्तीपुर जिला के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के दसौत गांव निवासी शिवम कामती को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया था जिसके निशानदेही पर पुलिस ने कमलपुर गांव में छापेमारी कर मोहम्मद इसलाम तथा कन्हैया को पकड़ा फिर समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में मोहम्मद मुस्लिम के पुत्र मोहम्मद सलाम को पकड़ा तथा उसके घर से चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद किया है।

संवाददाता सम्मेलन में बिरौल के एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आसुतोष कुमार झा के साथ बेनीपुर के एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी भी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …