दरभंगा : प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो० विनोद कुमार चौधरी 40 वर्ष की सेवा उपरांत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से निर्वित हो रहे हैं। वर्तमान में वे विश्वविद्यालय समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष एवं समाज विज्ञान संकाय के संकाय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2008 में वे 6 वर्षों के लिए बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद के जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के अध्यक्ष भी रहे।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
समाजशास्त्र के प्रचार प्रसार में उनकी बड़ी भूमिका रही। विदेशों में भी समाजशास्त्रीय सम्मेलनों में अपना आलेख प्रस्तुत कर इन्होंने अपनी प्रसिद्धि प्राप्त की। महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह चेयर की स्थापना एवं स्वच्छता के समाजशास्त्र की पढ़ाई शुरू कराने में उनकी अहम भूमिका है।

पदम भूषण डॉ बिंदेश्वर पाठक के सहयोग से इस चेयर की स्थापना हुई। स्वच्छता के लिए गुजरात के राज्यपाल ने इन्हें 2018 में भाव नगर विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया था। दर्जनों सेमिनार एवं आई०सी०एस०एस०आर प्रायोजित दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी पहली बार विश्वविद्यालय में इन्होंने किया। सेवा निर्वित होने के पश्चात उन्होंने प्रो० उग्रनाथ झा सहित अपने गुरुजनों, शिक्षकों, छात्रों, रिसर्च स्कॉलर, मित्रों तथा विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही सभी मीडिया के दोस्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !