Breaking News

जल संकट से मचे त्राहिमाम को लेकर दरभंगा सांसद ने जल शक्ति मंत्री से लगाई गुहार

डेस्क : दरभंगा में चल रहे भीषण जल संकट के स्थाई निदान को लेकर सांसद गोपालजी ठाकुर ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है। सांसद ने मंत्री से दरभंगा के स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हमेशा बाढ़ से ग्रस्त रहने वाला यह क्षेत्र आज भीषण जल संकट से जूझ रहा है।

पूरे जिला में पानी के अभाव के कारण जल-जीवन प्रभावित हो रहा है। सांसद ने मंत्री से कहा कि दरभंगा सहित पूरे मिथिला में जल संकट गहराया हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्षा की कमी से जल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। जिसके चलते किसानों के समक्ष जीवन-यापन की समस्याएं उत्पन्न हो गई है। सांसद ने कहा कि नदियों की धारा को पूनर्जीवित कर इसका निदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में तालाबों, कुओं और डबरों को भरकर मकान बनाये जा रहे हैं, जो चिंता का सबब बनता जा रहा है। सांसद ने मंत्री से कहा कि भू-जल स्तर में लगातार गिरावट के कारणों एवं उनके निवारणों की दिशा में ठोस योजना बनाकर त्वरित कारवाई की आवश्यकता है। बकौल सांसद मंत्री ने पेयजल संकट को दूर करने का आश्वासन दिया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …