Breaking News

सरकार की विभिन्न योजनाओं से वंचित हैं जनजातीय लोग, भीख मांगने पर मिलता है शाम का भोजन

लखनऊ (विमलेश तिवारी) : नगर पंचायत बीकेटी के वार्ड के जनजातीय लोगों को आज भी विकास की दरकार है सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उनके जीवन में उजाला नहीं भर पाया है चाहे सौभाग्य योजना हो चाहे उज्जवला योजना तथा आयुष्मान योजना उन लोगों तक इन योजनाओं का कुछ भी नहीं पहुंचा है वहीं कुछ लोगों को आवास जरूर मुहैया

कराया गया है राशन कार्ड के नाम पर लोगों के पास कुछ भी नहीं है यदि कुछ लोगों के पास होगी तो पुट में पूरे यूनिट ना होने की वजह से पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है आजादी के 7 दशक से ज्यादा बीतने के बावजूद सरकारों का आना जाना लगा रहा योजनाएं बनती बिगड़ती रही सोचने वाली बात है सुदूर गांवों तक पहुंचने वाली बिजली आज भी नगर पंचायत क्षेत्र होते हुए भी उन्हें सुलभ नहीं हो पा रही है कुपोषित बच्चे आवास विहीन इन लोगों को सिर्फ यदि कुछ मिला है तो

जनप्रतिनिधियों द्वारा झूठे और कोरे आश्वासन क्योंकि इनकी आवाज कोई सुनने वाला नहीं है इनमें साक्षरता का प्रतिशत भी पॉइंट 2 परसेंट है ऐसे में इनकी आवाज कौन सुनेगा भिक्षावृत्ति से किसी प्रकार इनका जीवन यापन हो पा रहा है चाहे दलितों की मसीहा कहे जाने वाली मायावती हो चाहे मुलायम सिंह साय अखिलेश और अब वर्तमान सरकार चाहे के जीवन में कभी उजाला आएगा आने वाला भविष्य ही

सुनिश्चित कर सकता है ज्यादातर लोग कुपोषण का शिकार है आयुष्मान जैसी निशुल्क चिकित्सा सुविधा से भी यह लोग वंचित है नगर पंचायत की तरफ से कुछ लोगों को शौचालय जरूर मिल गए हैं लेकिन इनकी जनसंख्या के अनुपात में नहीं जहां इनकी जनसंख्या 300 से ज्यादा है वहीं पेयजल का संकट भी इनके लिए मुंह बाए खड़ा है जल निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है कुल मिलाकर अभी तक इनके जीवन में उजाला नहीं पहुंचा है।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …