Breaking News

बिहार :: दरभंगा एसएसपी बाबू राम का धमाल, 55 हजार नगद के साथ 6 शराब तस्कर गिरफ्तार

दरभंगा : शराब बंदी में भी शराब मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिले में पुनः भारी मात्रा में शराब के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने सिमरी थाना पर प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर डीह गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो जो दरभंगा की ओर से रामपुर डीह होते हुए सिमरी की ओर जा रही थी। उसे रोकने की कोशिश की गई तो पुलिस को देख कर भागने लगा। चारों तरफ से स्कॉर्पियो को घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। जब तलाशी ली गई, तो उसमें से 9 कार्टून में 472 शीशी 180’ का अवैध शराब बरामद किया गया एवं गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 55,000 रुपया नगद जब्त किया गया। 

उसकी निशानदेही पर एक ट्रक, एक स्कॉर्पियो, 10 मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में बताया कि एक ट्रक जिसमें 180 कार्टून शराब है, जो बनौली चौर में खड़ी है। जिसका ड्राइवर सुरेश है जो इसी में साथ बैठा है, जो गांव में ही लगाकर आया है। खरीदारी सही शराब की सप्लाई की जाती है और यह धंधा बहुत दिनों से किया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तो में केवटी थाना क्षेत्र के मेघा गांव निवासी रामदेव यादव के पुत्र सुनील कुमार, स्व. विजय यादव के पुत्र अमर कुमार यादव, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव निवासी स्व. राजेन्द्र यादव के पुत्र चन्द्रभूषण यादव, स्व. विमल यादव के पुत्र संतोष कुमार, सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी स्व.अर्जुन दास के पुत्र राजीव दास, ड्राइवर समस्तीपुर जिले के वारिशनगर थाना क्षेत्र के पुरनाडी गांव निवासी पुलकित महतो के पुत्र मुकेश कुमार शामिल है। मौके पर सदर डीएसपी अनोज कुमार, सिमरी थानाध्यक्ष पंकज कुमार उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *