Breaking News

बिहार :: प्लास्टिक प्रदूषण हटाने में सरकारी नीति अहम – डाॅ अरविंद

दरभंगा : स्थानीय एमआरएम कॉलेज में प्लास्टिक प्रदूषण हटाने में सरकारी नीति की भूमिका विषय पर संगोष्ठी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन और आइक्युएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार झा ने कहा कि सरकारी नीति तभी परवान चढ़ेगी, जब इसमें आम लोगों का सक्रीय योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति भी आम लोगों को ध्यान में रखकर ही बनाई जाती है। 

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण हटाने में सरकारी नीतियों का अहम योगदान है। भारत के कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में प्लास्टिक कैरी बैग के उत्पादन, विक्री और प्रयोग पर रोक लगाया गया है। रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विवेकानंद झा ने कहा कि हमारे पर्यावरण को प्लास्टिक प्रदूषण काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है। प्लास्टिक से उत्पन्न कचड़े का निस्तारण मुश्किलों से हो पाता है। इस मौके पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. गजाला उर्फी, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार झा, फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा आदि ने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रो. प्रीति झा, डॉ. पुतुल सिंह, राजकुमार गणेशन, अनिल कुमार सिंह, नवीन कुमार, मनीष आंनद, डॉ. निशा सक्सेना, डॉ. शीला यादव, डॉ. शशि श्रीवास्तव, श्वतो कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनाली, सिल्की आदि उपस्थित थे। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्राओं ने प्लास्टिक प्रदूषण से निजात के लिए उपायों को प्रस्तुत किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *