Breaking News

बिहार :: आरजेडी एमएलसी खुर्शीद मोहम्मद मोहसीन का निधन, शोकाकुल परिवार को तेजस्वी ने दिया सांत्वना

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार विधान पार्षद खुर्शीद मोहम्मद मोहसीन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवम विधायक श्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती मीसा भारती ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके निधन से पूरा राजद परिवार अत्यंत दुखी एवम मर्माहत है।खुर्शीद साहब हमारे परिवार के बेहद करीब थे। 
नेता प्रतिपक्ष ने खुर्शीद मोहमद मोहसीन के निधन का समाचार मिलते ही राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बोलू मंडल, पूर्वमंत्रीयथा श्री अब्दुलबारी सिद्दीक़ी, श्री विजय प्रकाश, विधायक यथा श्री अख्तरुल ईमान शाहीन, श्री सैयद अबु दुजाना, राजद प्रदेश पदाधिकारी श्री महताब आलम ,वार्ड पार्षद श्री असफ़र अहमद एवं कई अन्य वरिष्ट राजद नेताओं के साथ एस पी वर्मा रोड स्थित स्वर्गीय खुर्शीद के आवास पहुंच कर ,शोकाकुल परिवार से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और प्रेस से बात करते हुए कहा कि वे हम सब भाइयों -बहनो के अभिभावक तुल्य थे।वे राजद परिवार के मजबूत स्तम्भ, कार्यकर्ता एवं राजनेता थे।उनका राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा था।वे नालंदा जिला राजद के अध्यक्ष भी रहे थे।।वे संवेदनशील ,सहनशील, कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता थे।उनके निधन से सामाजिक एवम राजनीतिक जगत को अपूर्णीय छति हुई है।नेता प्रतिपक्ष ने सवर्गीय खुर्शीद साहब के भाई डॉक्टर जावेद अशरफ, पुत्र फ़ैज़, शीराज़ एवम परिवार के अन्य सदस्यों से बारी बारी मुलाकात कर सांत्वना दीएवम दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईस्वर से प्राथना की।
डॉक्टर जावेद ने नेता प्रतिपक्ष को बताया कि सवर्गीय खुर्शीद साहब के पार्थिव शरीर को कल सुबह 9.30am मे विधान मंडल प्रांगण ले जाया जाएगा।इसके बाद 10.00 पूर्वाह्न  मे राजद कार्यालय लाया जाए गा।कल असर की नमाज के बाद पार्थिव शरीर को बिहारशरीफ के मीरदाद मुहल्ले के कब्रिस्तान मे सपुर्द खाक किया जाएगा।
खुर्शीद मोहम्मद मोहसीन के निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक एवम सामाजिक छेत्र के गणमान्य लोग उनके आवास पहुंच कर पार्थिव शरीर का दर्शन कर रहे हैं और उनके लिए दुआए मग़फ़ेरत कर रहे है।
पूर्वमंत्री श्री शिवानंद तिवार, प्रदेश राजद अध्यक्ष श्री रामचन्द्र पूर्व ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईस्वर से प्राथना की है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *