Breaking News

बिहार :: विपिन राय ने ही मारी थी सुनील को गोली, दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने किया उद्भेदन

दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के नाग मंदिर के निकट सुनील राय की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। वरीय पुलिए अधीक्षक बाबूराम ने इस संबंध में जानकारी दी कि विपिन राय ने ही सुनील राय की गोली मार कर हत्या की थी। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में सुरेन्द्र राय और ओमप्रकाश राय उर्फ काले को 31 दिसम्बर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं नगर थाना कांड संख्या 1/19 में गिरफ्तार बिट्टु राय, चिंटु वर्मा और विपिन राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो गई कि आरजू ने पिस्टल विपिन को दिया था। उन्होेंने कहा कि सुनील राय एवं विपिन राय के बीच हाथा-पाई भी हुई थी और गोली मारने के बाद मधुबनी चला गया और वहां सकतपुर में जाकर रूका। उन्होंने बताया कि विपिन राय के निशानदेही पर कांड में उपयोग किये गये बाईक और मोबाईल सकतपुर थाना के नारायणपुर गांव स्थित छोटु कुमार के घर से बरामद किया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *