Breaking News

बिहार :: दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने 10 थानाध्यक्षों का किया स्थानांतरण

डेस्क : दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने 10 थानों के अध्यक्षों का स्थानांतरण किया है। लहेरियासराय में पद्स्थापित अवर निरीक्षक सीमा कुमारी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। अ.नि अजीत कुमार को थानाध्यक्ष कमतौल की कमान दी गई है। 

वहीं कमतौल थानाध्यक्ष धर्मपाल को जमालपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। शिव कुमार यादव अब जाले के थानाध्यक्ष होंगे। अ.नि राजन कुमार को बहेड़ी थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अ.नि आशुतोष झा घनश्यामपुर थानाध्यक्ष होंगे। अ.नि विपिन कुमार को कोतवाली ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। अ.नि हरिकिशोर यादव ओपी अध्यक्ष फेकला, अ.नि निर्मल कुमार राम ओपी अध्यक्ष तिलकेश्वर होंगे और अ.नि सरवर आलम बेता ओपी अध्यक्ष बनाये गये हैं।

इनलोगों के अलावा 38 एसआई और एएसआई की पोस्टिंग विभिन्न थानों में की गई है। एसआई ब्रजेश पाठक को लहेरियासराय थाना, रंजीत कुमार को चुनाव कोषांग की गोपनीय शाखा, नुसरत जहां को लहेरियासराय, सुभाष चन्द्र मंडल को नगर थाना, राशिद परवेज को लहेरियासराय, मदन मोहन झा को बहेड़ा, उदय शंकर को नगर, विश्वनाथ को जाले, शिव कुमार राम-2 को जाले, शशि भूषण सिंह को मब्बी ओपी, राज मंगल राम को कमतौल, रंजन कुमार को कुशेश्वर स्थान, रीना कुमारी को बहेड़ा, सुरेश पासवान को कुशेश्वर स्थान, नरेश पासवान को सदर, राम अवतार साहू को मनीगाछी, राधेश्याम सिंह को बहेड़ा, उपेन्द्र सिंह को सिंहवाड़ा, तारिक अनवर अंसारी को बिरौल, बड़कू हंसदा को सकतपुर और कृपानंद झा को मनीगाछी थाना में तैनात किया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *