Breaking News

बिहार :: देश को पीछे धकेलने की हो रही है कोशिश – धीरेन्द्र

दरभंगा : हजारों मजदूर किसानों ने भाकपा माले दरभंगा जिला कमिटी के बैनर तले दरभंगा क्लब से लहेरियासराय टॉवर, लोहिया चौक, जेल रोड, पोलो मैदान तक “भाजपा भगाओ, देश बचाओ ” विशाल रैली निकाला गया। रैली का नेतृत्व भाकपा (माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, माले के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, नंदलाल ठाकुर, जंगी यादव, रसोइया संघ के पप्पू पासवान, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिन्स कर्ण, गणेश महतो, इंसाफ मंच के नेयाज अहमद, अशोक पासवान, एपवा के शनिचरी देवी, किसान महासभा के जिला सचिव रोहित सिंह आदि ने किया। 

विशाल रैली से आज पूरा समाहरणालय लाल झंडे से पट गया और जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि मोदी सरकार पूरे विमर्श को ही बदल रही है और देश को पीछे धकेलने की कोशिश कर रही हैं। संविधान के बदले मनुस्मृति से देश को चलाना चाहते हैं। देश का मजदूर-किसान-छात्र-नौजवान-महिलाएं अकलियत दलित गरीब नहीं होने देंगे और भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने रसोइया के हड़ताल, वित्त रहित शिक्षकों व शिक्षकों के आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर किया। मजदूर किसानों ने देश में अदानी, अम्बानी, रामदेव के कॉरपोरेटों का राज नहीं चलेगा।

सभा को भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर. के. सहनी, आइसा के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, रसोईया संघ की नेता संतरा देवी आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया व संचालन खेग्रामस जिला सचिव कल्याण भारती ने किया।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *