Breaking News

बिहार :: पेट्रोल पंप लूट कांड का दरभंगा एसएसपी ने किया स्थल निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला

दरभंगा / जाले : स्थानीय सैनिक पेट्रोल पम्प लूट काण्ड के स्थलीय निरीक्षण को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने सैनिक पेट्रोल पंप पर पहुंच कर गंभीरता पूर्वक स्थलीय जांच किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा लगाने की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की सी.डी तुरन्त उपलब्ध कराए जाने संबंधित निर्देश मौजूद पुलिस पदाधिकारी को दी। वहीं मौके पर मौजूद प्रभारी थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी से लूट काण्ड में की गई कारवाई, अपराधियों की गिरफ्तारी आदि से संबंधित विषयों पर पूछताछ किया। 

वहां से एसएसपी थाना पहुंच कर पुराना थाना भवन को देख कर उसके बनावट की प्रशंसा करते हुए इस देश के आजादी के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को थाना हाजत में बन्द करने उसकी गिरफ्तारी आदि के संकलित दस्तावेज की खोज किया। उन्होंने इस क्षेत्र के पुस्तकालय से उस समय के समाचारपत्रों की खोज करने का निर्देश दिया। वहीं नए थाना भवन के कार्यालय कक्ष में पहुंच कर थाना के पुलिस पदाधिकारियों से रू-ब-रू होकर पेट्रोल पंप लूट काण्ड के संदेह में एक गिरफ्तार से पूछताछ करते की। उन्होंने प्रेस को बताया कि जल्द ही लूट काण्ड के अपराध में शामिल अपराधियों का उद्भेदन कर लिया गया है। इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *