Breaking News

बिहार :: उद्योग विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर के घर निगरानी का छापा, 1.35 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

डेस्क : उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक और खादी बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के विकास भवन स्थित दफ्तर और आनंदपुरी आवाज में विशेष निगरानी की टीम ने छापेमारी की है। छापेमारी में 1 करोड़ 35 लाख से अधिक की संपत्ति का पता चला है।

स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) के आइजी रत्न संजय ने छापेमारी की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार एसवीयू टीम ने उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह के कार्यालय और आवास पर दबिश दी। देर रात तक कार्रवाई चलती रही। टीम को संजय कुमार सिंह से अब तक 1.35 करोड़ रुपये की अधिक संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार, एसवीयू की टीम ने सबसे पहले विकास भवन स्थित उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह के कार्यालय की तलाशी ली। वहां से जरूरी दस्तावेज लेने के बाद टीम उनके बोरिंग रोड के आनंदपुरी स्थित मकान पर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान टीम ने उनके बैंक खाते के पासबुक आदि जब्त किए, जिससे मालूम हुआ कि 11 साल से संजय ने अपनी सैलरी अकाउंट से महज आठ लाख रुपये की निकासी की है, जो प्रतिमाह औसतन 6500 रुपये है।

वर्ष 2015-16 में उन्होंने खाते से एक भी रुपये नहीं निकाले और 2016-17 में मात्र 500 रुपये की निकासी की, जबकि इस दौरान उन्होंने सरकार से लगभग 1.35 करोड़ रुपये लिये। इसके अनुसार वह 16 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने 800 गुणा अधिक संपत्ति बनाई। एसवीयू की टीम उनकी अन्य संपत्तियों के बारे में पता लगा रही है। पत्नी और बच्चों के नाम पर खरीदी गई चल-अचल संपत्ति के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *