Breaking News

एसएसपी बाबूराम इन एक्शन, 5 थानेदार समेत 6 पुलिसकर्मी के वेतन पर लगाई रोक

दरभंगा : कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के बीच दरभंगा जिले में एसएसपी और डीएम सहित कई थानेदार दिन रात एक किए हुए हैं।

इस दौरान कुछ पुलिस पदाधिकारी इसे हल्के में ले रहे हैं। जिसे लेकर एसएसपी बाबू राम ने पांच थानेदार सहित एक सर्किल इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करते हुए वेतन अवरोध कर दिया है।

दरभंगा एसएसपी बाबूराम (फाइल फोटो)

इस कड़ी में बिरौल सर्किल इन्स्पेक्टर अनिल कुमार बिशनपुर थानाध्यक्ष मुकेश मंडल केवटी के कार्यकारी थानेदार रंजन सिंह कमतौल के थानाध्यक्ष सरवर आलम घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा एवं बाजितपुर ओपी प्रभारी उदय शंकर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन अवरोध कर दिया है। एसएसपी ने जिले के तमाम पुलिस कर्मी से लेकर पुलिस पदाधिकारी को बेहतर काम के लिए प्रशंसा भी की है वही कुछ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी कार्य के प्रति जागरूक नहीं है उन्हें हिदायत दी है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …