Breaking News

जविपा अध्यक्ष अनिल कुमार ने बिजली विभाग के छोटे कर्मचारियों के बीच बांटे राशन

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : राजधनी पटना में दिन – रात बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने वाले बिजली विभाग के छोटे कर्मचारियों के बीच आज जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने राशन का वितरण किया।

उन्‍होंने तकरीबन 70 कर्मचारियों के साथ कुछ अत्‍यंत गरीब लोगों को भी राशन बांटा। उन्‍होंने कल भी सैकड़ों लोगों के बीच चावल, दाल और साबुन का वितरण किया था और आज उन्‍होंने बिजली विभाग के छोटे कर्मचारियों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया, ताकि वे भूखे न रहें।

वहीं, अनिल कुमार ने कहा कि लॉकडाउन आज की जरूरत है, क्‍योंकि हमारे देश में हेल्‍थ सेक्‍टर की स्थिति पहले से अच्‍छी नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन ही कोरोना के संक्रमण को तोड़ने का एक विकल्‍प था, मगर इसके बाद गरीब और वंचित लोगों के सामने खाने-पीने की गंभीर समस्‍या उत्‍पन्‍न हो गई। ऐसे में हमें सूचना मिली थी कि बिजली विभाग में कार्यरत छोटे कर्मचारियों के पास भी राशन – पानी का अभाव है। तब हमने इन कर्मचारियों के बीच को चावल, दाल और साबुन देने का निर्णय लिया।

अनिल कुमार ने कहा कि बिहार की सरकार कह कर भी लोगों को अनाज नहीं दे पा रही है। इसमें हमने एक प्रयास किया है। हमारी ओर से गरीबों, वंचितों और जरूरमंद लोगों के बीच मदद जारी रहेगी। हम इसके जरिये अपने सामाजिक दायित्‍वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्‍होंने राज्‍य सरकार के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें राज्‍य सरकार द्वारा सभी लोगों तक मदद पहुंचाने और पैसे देने की बात की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि अगर लोगों को मदद मिल रही होती, तो परेशान नहीं होते।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …