दरभंगा : सरकार के मुख्य सचिव के निदेश के आलोक में जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र अन्तर्गत संचालित सभी विल्लेज क्वारंटाइन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने का निदेश दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कहा है कि लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से जिला में आये हुए सभी अप्रवासी मजदूरों /अन्य लोगों को उनके गाँव मे स्थित स्कूल भवन में ही क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना महामारी के फैलने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि कोरोना प्रभावित कई संवदेनशील राज्यों / नगरों से यात्रा कर जो लोग यहाँ आये है उन्हें 14 दिनों तक अलग संगरोध रहना होगा। इस अविध में उनमे कोरोना का कोई लक्षण नही पाया जायेगा तो वे अपने-अपने घर जाकर सामान्य तरीके से रह सकेगें। यह स्वयं उनके एवं परिवार के सुरक्षा के लिए जरूरी है।
लेकिन ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही है कि कुछ लोग क्वारंटाइन केन्द्र से निकलकर यत्र तत्र घूमते रहते है। कुछ लोग तो घर भी चले जाते है, जो बिलकुल गलत है. यह उनका अत्यंत खतरनाक कदम होगा। अगर उनमें कोरोना का लक्षण मिलता है तो अनजाने में ही उनके संपर्क मे आये लोग संक्रमित हो गये सकते हैं ।

उन्होने कहा है कि सभी क्वारंटाइन केन्द्रों का जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा बराबर औचक निरीक्षण कराया जा रहा है। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा तो नियमित निरीक्षण किया जा रहा है । सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में भोजन/आवासन की सभी जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि क्वारंटाइन केन्द्रों में अावासित व्यक्तियों की और कड़ी निगरानी की जायेगी। सभी थाना प्रभारी अब क्वारंटाइन केन्द्रों का राउंड लगायेगे और अावासित लोगो का मिलान करेगें। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि जाँच के वक्त किसी व्यक्ति के क्वारंटाइन केन्द्र से अनुपश्थित पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाये ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !