डेस्क : कार्य में शिथिलता व लापरवाही बरतने पर मुजफ्फरपुर में एसएसपी जयंतकांत ने दारोगा राजपत कुमार को निलंबित कर दिया है। वे ब्रह्मपुरा थाना में तैनात थे। बार-बार कहने और फटकार लगाने के बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार होता नहीं दिख रहा था। इसे लेकर एसएसपी ने गुरुवार को उन्हें निलंबित कर दिया।

बता दें कि बुधवार को एसएसपी ने ब्रह्मपुरा थाना का निरीक्षण किया था। इस दौरान तीन अफसरों पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की थी। दारोगा के पास लंबित कांडों की भी समीक्षा की। इसी दौरान पता लगा कि वे कांडों के निष्पादन में रूचि नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर एसएसपी ने उक्त कार्रवाई की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !