Breaking News
Home / दरभंगा / Darbhanga Transfer News: दरभंगा में 30 कार्यपालक सहायक, 272 पंचायत कार्यपालक सहायक समेत 316 कर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट…

Darbhanga Transfer News: दरभंगा में 30 कार्यपालक सहायक, 272 पंचायत कार्यपालक सहायक समेत 316 कर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट…

दरभंगा में 30 कार्यपालक सहायक, 272 पंचायत कार्यपालक सहायक एवं 14 प्रखंड कार्यपालक सहायक समेत 316 कर्मियों का स्थानांतरण

 

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर समाहरणालय, दरभंगा के पंचायत राज विभाग तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के अंतर्गत कार्यरत प्रखंड कार्यपालक सहायकों और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े कार्यपालक सहायकों के व्यापक स्थानांतरण एवं पुनः पदस्थापन का आदेश जारी किया है।

 

 

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए), विकास भवन, दरभंगा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कार्यरत 30 कार्यपालक सहायकों का विभिन्न प्रखंडों में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इनमें अलीनगर, बहादुरपुर, हायाघाट, बहेड़ी, बेनीपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, केवटी, मनीगाछी, घनश्यामपुर, जाले, तारडीह, बिरौल, सिंहवाड़ा, किरतपुर, हनुमाननगर, गौड़ाबौराम तथा सदर दरभंगा सहित कई प्रखंड शामिल हैं।

आदेश में कुछ कार्यपालक सहायकों को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय तथा जिला स्थापना शाखा में प्रतिनियुक्ति पर भी रखा गया है, ताकि विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं प्रशासनिक कार्यों में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।

30 कार्यपालक सहायकों का स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति सूची – Swarnim Times

जारी निर्देश के अनुसार संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित कार्यपालक सहायकों को 1 जुलाई 2026 तक विरमित कर दिया जाए तथा वे 4 जुलाई 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि तक योगदान नहीं देने की स्थिति में संबंधित कर्मियों को स्वतः नए पदस्थापन स्थल पर विरमित माना जाएगा।

 

Advertisement

 

इसी क्रम में समाहरणालय दरभंगा (जिला पंचायत शाखा) द्वारा पंचायत राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत 14 प्रखंड कार्यपालक सहायकों के स्थानांतरण एवं पुनः पदस्थापन का अलग आदेश भी जारी किया गया है। इनका स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रखंडों में किया गया है।

14 प्रखंड कार्यपालक सहायकों का स्थानांतरण सूची –

आदेश के अनुसार संबंधित प्रखंड कार्यपालक सहायकों को 3 जुलाई 2026 तक अपना प्रभार हस्तांतरित कर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा। यदि निर्धारित समय तक योगदान नहीं दिया जाता है तो 5 जुलाई 2026 के पूर्वाह्न से उन्हें स्वतः विरमित माना जाएगा।

 

 

वहीं समाहरणालय दरभंगा के जिला पंचायत शाखा द्वारा पंचायत राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत पंचायत कार्यपालक सहायकों के व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत 272 पंचायत कार्यपालक सहायकों का स्थानांतरण कर उन्हें नए प्रखंडों में पदस्थापित किया गया है।

जिला पंचायत शाखा दरभंगा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पंचायत कार्यपालक सहायकों को 03 जुलाई 2026 तक अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से विधिवत विरमित होकर नए पदस्थापन वाले प्रखंड में योगदान देना अनिवार्य होगा। यदि कोई कर्मी निर्धारित तिथि तक विरमित नहीं होता है तो उसे 05 जुलाई 2026 के पूर्वाह्न से स्वतः विरमित माना जाएगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी पंचायत कार्यपालक सहायकों को अपना प्रभार संबंधित प्रतिस्थानी अथवा सक्षम अधिकारी को सौंपकर नए प्रखंड में योगदान सुनिश्चित करना होगा। जुलाई 2026 माह का मानदेय उसी प्रखंड से मिलेगा, जहां कर्मी योगदान देंगे तथा उपस्थिति विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला प्रशासन दरभंगा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि योगदान के बाद पंचायत कार्यपालक सहायकों को पंचायतों का आवंटन स्थानीय भौगोलिक स्थिति, कार्यभार एवं पंचायतों की संख्या के अनुरूप किया जाए। जहां पंचायतों की संख्या अधिक और कर्मियों की संख्या कम होगी, वहां अतिरिक्त पंचायतों का प्रभार भी सौंपा जा सकेगा। पंचायत आवंटन के बाद सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

इन प्रखंडों में हुई नई पदस्थापना

स्थानांतरण आदेश के तहत पंचायत कार्यपालक सहायकों को घनश्यामपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बेनीपुर, हायाघाट, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, केवटी, मनीगाछी, बिरौल, किरतपुर, सिंहवाड़ा, हनुमाननगर, दरभंगा सदर, तारडीह, जाले, अलीनगर तथा गौड़ाबौराम सहित विभिन्न प्रखंडों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

Advertisement

 

प्रमुख स्थानांतरण

घनश्यामपुर प्रखंड में स्थानांतरित किए गए पंचायत कार्यपालक सहायकों में कुमार गौरव, रजनीश कुमार सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार दास, सरोज कुमार, आनंद कुमार पासवान, दीपक कुमार, पवन कुमार झा एवं बालमुकुंद झा शामिल हैं।

बहादुरपुर प्रखंड में काजल कुमारी, प्रिया रानी, प्रभात सिंह, अमृता कुमारी, स्वीटी कुमारी, मनीषा कुमारी, अनुराधा झा, साक्षी कुमारी, सुनील कुमारी गिरी, श्वेता कुमारी, अविनाश कुमार, मो. इफ्तेखार अली, बेंजू कुमार, प्रियंका प्रियदर्शिनी कुमारी, प्रदीप कुमार, प्रह्लाद कुमार शर्मा, तेज नारायण साह, गौरव कुमार, विकास कुमार, नूतन कुमारी, अमित कुमार सहनी तथा अन्य कई पंचायत कार्यपालक सहायकों को पदस्थापित किया गया है।

बहेड़ी प्रखंड में संतोष कुमार, अरुणा कुमारी, नवीन कुमार, शालिनी कुमारी, ठाकुर प्रेम कुमार, राकेश कुमार, सुमन कुमार, सन्नी सुमन, प्रियंका कुमारी, राजीव कुमार, उदय चंद्र शर्मा, फूलमाला, संजीव कुमार, निकिता कुमारी, शारदा रानी, रिया कुमारी, सपना कुमारी, चांदनी कुमारी, मुकेश कुमार, अंजली कुमारी, पूनम देवी, सोनी कुमारी सहित कई कर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बेनीपुर प्रखंड में रंजीत कुमार, साधना कुमारी, चंद्रमनी चक्रवर्ती, भवेश शरण झा, मो. कुर्बान अली, विमल कुमार, राजाराम कुमार, सावित्री कुमारी, मो. बैतुल्लाह अंसारी, मुकेश कुमार एवं पूजा कुमारी को पदस्थापित किया गया है।

हायाघाट प्रखंड में दीपक कुमार शर्मा, भागवत कुमार, रंजीता राय, मो. जलालुद्दीन, टिंकू प्रसाद, पूजा कुमारी, वरुण कुमार ठाकुर, रजनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रोशन कुमार, निधि कुमारी एवं सोनल चंद्रा सहित अन्य पंचायत कार्यपालक सहायकों की पदस्थापना की गई है।

कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंडों में भी बड़ी संख्या में पंचायत कार्यपालक सहायकों को भेजा गया है। वहीं केवटी, मनीगाछी, बिरौल, किरतपुर, सिंहवाड़ा, हनुमाननगर, दरभंगा सदर, तारडीह, जाले, अलीनगर तथा गौड़ाबौराम प्रखंडों में भी नई पदस्थापना की गई है।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

आदेश के अनुसार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित कर्मी समय पर योगदान दें। पंचायत आवंटन करते समय कार्य की आवश्यकता और पंचायतों की भौगोलिक स्थिति को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी प्रखंड में पंचायतों की संख्या अधिक होगी तो संबंधित पंचायत कार्यपालक सहायक को अतिरिक्त पंचायत का प्रभार भी दिया जा सकेगा।

पूरी स्थानांतरण सूची

जिला पंचायत शाखा द्वारा जारी आदेश में कुल 272 पंचायत कार्यपालक सहायकों के नाम, गृह प्रखंड/जिला, वर्तमान पदस्थापन प्रखंड तथा नए पदस्थापन प्रखंड का विस्तृत विवरण प्रकाशित किया गया है। संबंधित कर्मचारी अपने नाम एवं नए पदस्थापन की जानकारी सूची में देख सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया है।

Check Also

संभाला पदभार :: झंझारपुर से दरभंगा सदर पहुंचे कुमार गौरव, दरभंगा सदर में नए प्रशासनिक नेतृत्व की शुरुआत

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा सदर अनुमंडल के नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) …

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …