Breaking News

बिहार :: आवास सहायक दयानंद पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत, शोकसभा में बिरौल बीडीओ समेत कर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दरभंगा : बिरौल प्रखंड कार्यालय में आवास सहायक के पद पर पदस्थापित दयानंद पासवान का पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में हुई मौत से जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड प्रसाशन शोकाकुल है.उनके हुई दर्दनाक मौत से प्रखंड परिसर में बीडीओ जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा की आयोजन हुई. इसमें उपस्थिति कार्यालय कर्मियों ने स्व.दयानंद पासवान के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया. 

बीडीओ जितेंद्र कुमार जब शोक सभा को संबोधित करने के क्रम में ज्योंही अपने कर्मचारी स्वर्गीय दयानंद पासवान का नाम लेते हुए उनके कार्यो व अच्छे व्यकितत्व की प्रशंसा करने लगे कि अचानक वे भावुक होकर रो पड़े. उसके बाद वहां उपस्थित जीपीएस एवं अन्य कर्मियों ने दिवंगत आवास सहायक के कार्यो व उनके अच्छे विचारों की प्रशंसा की. वही प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रखंड कार्यालय में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी . आवास सहायकों ने 2 दिनों तक शोक मनाने का निर्णय लिया. मौके पर सीओ श्री राकेश, आवास सहायक के अलावा मुखिया संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद ठाकुर,पूर्व मुखिया विनोद बम्पर,शिक्षक मैसर आलम एवं अन्य गणमान्य लोग ने भाग लिया.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *